Home Blog किसानों के बेटा बेटियों ने किया छिंदवाड़ा जिले का नाम रोशन

किसानों के बेटा बेटियों ने किया छिंदवाड़ा जिले का नाम रोशन

किसान के बेटा केशव नवकर ने किया जिले का नाम रोशन

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा केशव नवकर पिता श्री नारायण नवलकर माताजी श्रीमती राधा नवलकर छोटे भाई पारस नवलकर बहन श्रीमान बहन साक्षी
नवलकर
ग्राम पंचायत पिंडरई खुर्द निवासी जिसने क्लास 10वीं में 95% लॉकर अपने परिवार ग्राम एवं किरार समाज का नाम रोशन किया।
मामा कैलाश श्याम का ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत चारगांव एवं नाना श्री उत्तम श्याम कर तुकाराम श्याम कर अंतराम शंकर मामा श्री सीताराम श्याम कर अर्पित श्याम कर सभी के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।

जिला छिन्‍दवाड़ा एवं पाण्‍ढुर्णा,
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी
सर्टिफिकेट परीक्षा दिनांक 13 फरवरी से 07 मार्च ण हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षाफल आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया।
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी सर्टिफिकेट परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिये माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल द्वारा इस वर्ष नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये जिले में कुल 161 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षायें आयोजित की गई थी।

  हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष जिले के 23775 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमें प्रथम श्रेणी मे 12880  विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5789 विद्यार्थी, तृतीय श्रेणी में 101 विद्यार्थी कुल 18770 विद्यार्थियों द्वारा सफलता प्राप्‍त की गई तथा जिले का हाईस्‍कूल परीक्षा परिणाम 79.0 प्रतिशत रहा । इसी तरह हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा में इस वर्ष जिले के 17879 परीक्षार्थी सम्मिलित ।

    विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाईस्‍कूल परीक्षा के नियमित परीक्षार्थियों में छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है, उत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल 73.8% तथा उत्तीर्ण छात्राओं का परीक्षाफल 83.5% रहा है। 

इसी तरह हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा के नियमित परीक्षार्थियों में भी छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है, उत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल 80% तथा उत्तीर्ण छात्राओं का परीक्षाफल 83.3% रहा है।
मण्‍डल द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में इस वर्ष जिले की शासकीय संस्‍थाओं ने अशासकीय शिक्षण संस्‍थाओं को पछाड़ते हुये बाजी मारी । हाईस्‍कूल परीक्षा परिणामों में शासकीय शिक्षण संस्‍थाओं का परीक्षा परिणाम 85.43 प्रतिशत तथा अशासकीय शिक्षण संस्‍थाओं का परीक्षा परिणाम 70.43 प्रतिशत रहा ।

इसी प्रकार हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा परिणामों में शासकीय शिक्षण संस्‍थाओं का परीक्षा परिणाम 81.51 प्रतिशत तथा अशासकीय शिक्षण संस्‍थाओं का परीक्षा परिणाम 70.67 प्रतिशत रहा ।

छिन्‍दवाड़ा कलेक्‍टर जिला अग्रिम कुमार (मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छिन्‍दवाड़ा एवं जिला परीक्षा नोडल माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल), श्री जी.एस.बघेल (जिला शिक्षा अधिकारी जिला छिंदवाड़ा द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुये विद्यार्थियों को उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की शुभकामनायें प्रेषित की है ।

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं

-मैरिट सूची में नाम आने पर अक्षरा ओकटे से की फोन पर चर्चा

-असफल हुए विद्यार्थियों से कहा यह जीवन की परीक्षा नहीं, पुन: संघर्ष करें

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम के उपरांत समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हृदय की गहराईयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने असफल हुए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह जीवन की परीक्षा नहीं, शिक्षा जगत की परीक्षा है, इसीलिये इसे असफलता के रूप में बिल्कुल ना लें और पुन: कमियों को दूर करते हुए संघर्ष कर अपने माता-पिता, पालक व अभिभावकगणों के साथ ही जिले का नाम रोशन करें।

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ जी ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रा अक्षरा पिता सुनील ओकटे को प्रदेश की मैरिट सूची में आने पर फोन पर चर्चा कर बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नेताद्वय ने संसदीय क्षेत्र से 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत व मैरिट सूची में आने वाली सौंसर शासकीय सांदीपनी बालक उमावि. दसवीं की छात्रा निकिता फरकासे,केशव नवकर, मोहित मुलमुले, लिटिल स्टेप अंग्रेजी हिन्दी उमावि. बोरगांव आदर्श मानेराव, छिन्दवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय आभा शर्मा, अभिषेक बोवड़े, गार्गी पराड़कर,सानिया सूर्यवंशी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद से प्रज्ञा माहोरे, शासकीय सांदीपनी एमएलबी उमावि. पांढुर्ना हर्षदा विरखरे, सरस्वती शिशु मंदिर तीगांव निशांत वानखड़े, शासकीय उमावि. सांवरी बाजार तन्मय शिरके, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद पार्थ साहू का नाम प्रदेश की जारी मैरिट सूची में आने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में आगे कक्षा 12 वीं की जारी मैरिट सूची में जिले का नाम रोशन करने वाले छिन्दवाड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दीपाली सोनी, सनरेज पब्लिक स्कूल प्रेरणा रघुवंशी, न्यू सनफ्लावर उमावि. पांढुर्ना मेघा बिंगने, संस्कार सृजन उमावि. उमरानाला पायल कड़वे व शासकीय कन्या उमावि. अमरवाड़ा कुमकुम अहरवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा