खादी पर भारी खाकी नहीं, खाकी पर भारी खादी: गुलाबी गैंग
शराब माफियाओं को फांसी दो, मोहन सरकार होश में आओ – पूर्णिमा वर्मा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया । छिंदवाड़ा में आज गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने राजनगर स्थित वर्मा भवन में प्रेसवार्ता कर देवास के खातेगांव TI दिलीप पुरी की हत्या को योजनाबद्ध बताते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा – प्रदेश में शराब और भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मोहन सरकार का खुला संरक्षण मिल रहा है। वर्दी में तैनात प्रहरी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा?
पूर्णिमा ने कहा कि शिवराज और कमलनाथ सरकार में शराब नीतियां नियंत्रण में थीं, लेकिन मोहन सरकार आते ही प्रदेश पंजाब की दूसरी तस्वीर बनता जा रहा है। सागर, बंडा, देवास, पांढुर्णा, सौंसर, छिंदवाड़ा तक नशे की चपेट में है। इसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री और उनके परिवार का शराब व्यवसाय में लिप्त होना है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश को नशामुक्त करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रदेश नशायुक्त हो गया है। मुख्यमंत्री को हटाकर ही नशामुक्ति का पहला कदम उठाया जाए।
गुलाबी गैंग ने चेतावनी दी कि यदि शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस गेट के सामने DGP का पुतला दहन किया जाएगा और SP सहित सभी पुलिसकर्मियों को शहीद दिलीप पुरी के नाम कैंडल मार्च कर शहीद अमित ठेंगे की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










