Home CITY NEWS शराब माफियाओं को फांसी दो, मोहन सरकार होश में आओ – पूर्णिमा...

शराब माफियाओं को फांसी दो, मोहन सरकार होश में आओ – पूर्णिमा वर्मा

शराब माफियाओं को फांसी दो, मोहन सरकार होश में आओ – पूर्णिमा वर्मा

खाकी पर भारी पड़ी खादी – पूर्णिमा

प्रदेश में शराब माफियाओं और भू माफियाओं के हौसले बुलंद
मामले में प्रधानमंत्री कोे पत्र लिखकर हस्तक्षेेप की अपील
मुख्यमंत्री हटाओ प्रदेश बचाओ – कमाण्डर गुलाबी गैंग

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया : – छिंदवाड़ा में आज गुलाबी गैंग कमाण्डर पूर्णिमा वर्मा नेे अपने निवास स्थान राज नगर छिंदवाड़ा स्थित वर्मा भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन कर विगत दिनों प्रदेश के देवास जिलेे के खातेगांव में टी.आई. की बबर्रता पूर्ण हत्या को लेकर प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि प्रदेश में शराब माफियाओं के हौसलेे बुलंल, मोहन सरकार का खुला संरक्षण शराब मिल रहा, अवैध शराब माफियाओं को अपराध में लिप्त शराब माफिया को फांसी दे सरकार ताकि वर्दी मैं तैनात समाज के प्रहरी और समाज की सुनिश्चितता तय हो, देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुुरी की, हत्या योजनाबद्ध तरीकेे करने का लगाया आरोप, मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक का मौन, प्रदेश की जनता में भय, और अराजकता का माहौल पैद कर रहा , शहीदी का तमगा लगाकर अनुकंपा की घोषणा करके मोहन सरकार, इस ऐतिहासिक घटना से अपना पल्ला नहीं छुड़़ा सकती पूर्णिमा ने कहा कि मैं बड़ी निष्पक्षता से यह बात समाज के सामने रखना चाहती हूॅ कि शिवराज सरकार के शासनकाल में भी शराब नीतियां कहीं न कहीं सीमित दायरे में थी, कमलनाथ सरकार में भी शराब नीतियांॅ और सामाजिक सौहार्द्र बेहद नियंत्रण में था, ऐसी क्या वजह हुई जब से मोहन सरकार आयी है मोहन यादव के नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश आज नशे की गिरप्त में है, फिर चाहे वह शराब का, ड्रग्स हो या गांजा का हो या बात सामाजिक हिंसा की हो आखिर यह सवाल हर दिन उॅंचाई पर सामने क्यों आ रहा है कि मोहन सरकार के शासन काल में भारत का हृदय मध्यप्रदेशस पंजाब की दूसरी तस्वीर बनने जा रहा है ।
इसका मुख्य कारण स्वयं मुख्यमंत्री व उनके परिवार का शराब व्यवसाय में लिप्त होना आज प्रदेश की जनता के सामने सार्वजनिक रूप से उजागर हो चुका है ।
उन्होनें कहा कि मैं हैरान हॅू सागर, बंडा, देवास, पाॅढुर्णा, सौंसर, छिंदवाड़ा और न जाने कितने जिले और गांव आज नशे की चपेट में हैं, नौजवान बच्चों का जीवन आज मौत की कगार पर खड़ा है और मोहन सरकार आज मौन है ।

फिर चाहे वह सागर, बंडा की घटना हो या येे देवास का बर्बरता पूर्वक किया हुुआ हत्याकांड, माॅ-बहन, बेटियों के लिये वल्कि पूरे समाज को चुनौती है ।

पूर्णिमा वर्मा ने कि अब वर्दी में तैनात नौजवान चाहे भाई होे या बहु-बेटियां हो, इनकी सुरक्षा में अब पुलिस वालों की माताओं को इस नशे के खिलाफ सड़क पर उतरना चाहिये, ताकि वर्दी में तैनात इनके बच्चों की सुरक्षा सरकार और पद में आसीन पुुलिस महानिदेशक सुनिश्चित कर पायें । साथ ही उन्होनें आज प्रेस वार्ता के माध्यम सेे छिंदवाड़ा में पुलिस अधीक्षक और तमाम पुलिस कर्मियों के लिये संदेश दिया है कि वे समस्त परिवार के साथ एक शाम शहीद दिलीप पुरी जी के नाम पर केंडिल मार्च कर लाड़ले शहीद अमित ठेंगे जी की प्रतिमा के शांतिपूर्वक अपनी श्रद्धांजली अर्पित करने जरूर पहुॅचे, ताकि सरकार और पदों पर आसीन बैठे उच्च अधिकारी पुलिस परिवार के दर्द को समझ सकें और तमाम शराब, ड्रग्स माफियाआंे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये सुरक्षा के नये आयामों को स्थापित करें और मोहन सरकार एवं पदस्थ पुलिस महानिदेशक अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये अपने संवैधानिक पद से त्याग पत्र दें । गुलाबी गैंग जल्द ही सुनियोजित तरीके सेे पुनः आंदोलन की चेतावनी देती है कि यदि दोषी शराब माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो पुलिस गेट के सामने पुलिस महानिदेशक का पुतला दहन किया जायेगा । अब जनहित में हर आंदोलन जनता के लिये, जनता के द्वारा, जनता के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से किया जायेगा, क्योंकि मौजूदा सरकार ने अब बोलने की आजादी भी छीन ली है । इसी प्रेस नोट कोे मेरा आवेदन पत्र समझकर मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो भी यह संदेश भेज रही हॅूू कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अभी कुछ दिन पहले ही प्रदेश को नशा मुक्त घोषित करने की घोषणा की लेकिन प्रदेश अब नशा युक्त हो चुका है चाहे शराब का हो, गांजा का हो या फिर ड्रग्स का हो, देश के गृहमंत्री के सामने, प्रदेश की कानून व्यवस्था खुुलेआम चुुनौती दे रही है और शराब में लिप्त मुख्यमंत्री को अपने पद से मुक्त करके ही अमित शाह जी प्रदेश को नशा मुक्त करने के प्रथम चरण की शुरूवात, आपको अपनी छोटी बहन पूर्णिमा की प्रदेश की जनता की सुरक्षा में स्नेहपूर्ण सलाह है, अन्यथा गुलाबी गैंग के आंदोलन सतत जारी रहेंगे चाहेे मुझे हजारों बार जेल जाना पड़े मैं हारने और डरने वाली नहीं । शासन प्रशासन अपनी तैयारी पर रहे गुलाबी गैंग अपनेे जन आंदोलन की तैयारी में लग चुका है ।

पूर्णिमा ने कहा कि वे जल्द ही शहीद दिलीप पुरी जी के घर जाकर परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएॅं व्यक्त करेंगी ।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा