Home CITY NEWS छिंदवाड़ा जनपद की मदनपुर पंचायत बनी भ्रष्टाचार की मिसाल: पिता सरपंच, बेटा...

छिंदवाड़ा जनपद की मदनपुर पंचायत बनी भ्रष्टाचार की मिसाल: पिता सरपंच, बेटा सचिव, 6 महीने में उखड़ी CC रोड

छिंदवाड़ा जनपद की मदनपुर पंचायत बनी भ्रष्टाचार की मिसाल: पिता सरपंच, बेटा सचिव, 6 महीने में उखड़ी CC रोड

कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी मौन हैं अधिकारी, जनपद की मिलीभगत का आरोप

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया । छिंदवाड़ा एक तरफ सरकार पंचायतों को भ्रष्टाचार मुक्त करने के दावे कर रही है, वहीं जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत मदनपुर में सारे नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम लूट मची है।

पूरा मामला परिवारवाद और भ्रष्टाचार का है –
यहां सरपंच पिता हैं और रोजगार सहायक सचिव उनका सगा पुत्र। पंचायत के प्रस्ताव से लेकर भुगतान तक, हर फाइल पर बाप-बेटे का ही कब्जा है।

6 महीने में उखड़ी सड़क, कमीशन का खेल –
ग्रामीणों ने बताया कि 6 महीने पहले बनी 150 मीटर CC रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बजरी निकल रही है, जगह-जगह से टूट गई है। मोक्षधाम और अन्य निर्माण कार्य भी गुणवत्ताहीन हैं। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि हर बिल में जनपद पंचायत में बैठे अधिकारियों और इंजीनियरों की मोटी कमीशन बंधी हुई है, इसलिए कोई देखने वाला नहीं।

शिकायतों का अंबार, कार्रवाई जीरो –
ग्रामीण कई बार कलेक्टर जनसुनवाई, जनपद CEO और जिला पंचायत में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक जांच दल गांव नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में आक्रोश है कि अधिकारियों का ध्यान क्यों नहीं है?

ग्रामीणों की मांग – कलेक्टर मदनपुर पंचायत के पिछले 2 साल के सभी निर्माण कार्यों, मस्टररोल और पंचायत के वित्तीय लेनदेन की निष्पक्ष जांच कराएं और पिता-पुत्र की इस मिलीभगत को खत्म कर रोजगार सचिव को हटाया जाए।
देखिए आगे की खबर में
कहां है विधायक निधि की राशि

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा