संविधान निर्माता डाॅ.आम्बेडकर विश्व के लिये आज भी प्रासंगिक पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ।
छिन्दवाड़ा मेडीकल काॅलेज के डाॅ.आम्बेडकर का
नाम दिये जाने की मांग -एड.लोखंडे
छिन्दवाड़ा: दबंग इंडिया- छिंदवाड़ा डाॅ.आम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोह पर 13 अप्रैल को भारतीय बौद्ध महासभा एवं समता विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रसिद्ध कव्वाल प्रकाशनाथ पाटनकर द्वारा शानदार कव्वाली का प्रबोधन किया गया ,14 अप्रैल को भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा विशाल भीम गर्जना रैली प्रदेश सचिव एड.रमेश लोखंडे के नेतृत्व में डाॅ.आम्बेडकर तिराहा पहंुची ,जयंती समारोह का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड.राजेश सांगोडे़ द्वारा किया गया ,डाॅ.आम्बेडकर जयंती के मुख्य समारोह का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा किया गया ।
सर्वप्रथम पूज्य भंते सुमेध बोधी , कार्यक्रम
अध्यक्ष प्रदेश सचिव एड.रमेश लोख्ंाडे ,मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ,सांसद विवेक बंटी साहू ,राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ,पूर्व केबिनेट मंत्री
चैधरी चन्द्रभान सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ,विश्वनाथ ओक्टे ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एड.राजेश सांगोडे़,संयोजक सुभाष गोड़ाने , साहित्यकार एस.आर.शेंडे ,समाजसेवक हेमकरण तिरगाम ,कमलेश डेहरिया ,सतीश नागवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर,समाजसेविका नेहा वर्मा, आरती खंडेलवाल ,लोकेश डेहरिया ,शिवनाथ नारनवरे ,नगर अध्यक्ष सुनील वासनिक ,तहसील अध्यक्ष सरजूलाल ठवरे ,जयभीम सेना प्रमुख शिवम् पहाडे़ , एस.आर.बेले ,डाॅ.सुनील श्यामकुंवर ,ममता सहारे , सुनीता निकोसे ,लीला नारनवरे , वंदना सोमकुंवर सहित उपस्थित कई पदाधिकारी एवं समाजसेवकों द्वारा डाॅ.आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तदुउपरांत पंचशील ध्वजारोहण कर सामूहिक बुद्ध वंदना की गयी भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा प्रदेश सचिव एड.रमेश लोखंडे के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को छिन्दवाड़ा मेडीकल काॅलेज को संविधान निर्माता डाॅ.आम्बेडकर का नाम दी जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा जिस पर उनके ,द्वारा अतिशीघ्र कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया जिनका महासभा द्वारा आभार व्यक्त किया गया ,आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया,डाॅ.आम्बेडकर जयंती समारोह को
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश सचिव एड.रमेश लोख्ंाडे ,मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ,पूर्व केबिनेट मंत्री चैधरी चन्द्रभान सिंह ,साहित्यकार एस.आर.शेंडे , एड.अक्षय मेंढे, करन कावडे़ ,डाॅ.आठनकर ,द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। अपने उद्बोधन में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा कहा कि भारत रत्न डाॅ.भीमराव आम्बेडकर ,एक व्यक्तित्व के धनी थे तथा उन्होंने एक महामानव के रूप में दलितों पिछड़ों ,शोषितों और वंचितों के साथ ही समाज के हर वर्ग के लिये कार्य किया।
उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से समाज में समानता ,न्याय व बंधुत्व की जो नींव रखी व आज भी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है हमें डाॅ.आम्बेडकर के विचारों का अध्ययन करना चाहिये। उनके विचारों के अधिकार पर समाज के शोषित ,पीड़ित, दलित ,महिलाा आदि समाज के सभी वर्गो को न्याय दिलाने का कार्य करना चाहिये ,डाॅ.आम्बेडकर संपूर्ण विश्व के लिये आज भी प्रासंगिक है ,उन्होंने विधायिका कार्यपालिका ,न्यायपालिका एवं चैथा स्तम्भ मीडिया ,निष्पक्ष चुनाव आयोग बनाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता बतायी ,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश सचिव एड.रमेश लोख्ंाडे द्वारा कहा कि डाॅ.बाबा साहब आम्बेडकर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे उनका जन्म इंदौर जिले के मऊ में होने के कारण मध्यप्रदेश नाम भारत के नक्शे में अग्रणी है संविधान निर्माण डाॅ.आम्बेडकर द्वारा विश्व को सबसे लोकतांत्रिक संविधान प्रदान कर नागरिकांें के लिये समता ,स्वतंत्रता,
बंधुत्वता व न्याय को भारतीय संविधान में स्थापित किया ,जिसके कारण सामाजिक न्याय की कल्पना विकसित हुई संविधान के अनुच्छेद 25 के द्वारा भारत के सभी नागरिक को स्वतंत्रता देकर भारत को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र होने का दर्जा दिया है ,संपूर्ण देश को डाॅ.आम्बेडकर के विचारों पर चलने की आश्वयकता बताते हुये कहा कि डाॅ.बाबा साहब द्वारा अपने जीवनकाल में संपूर्ण देश के बौद्धों के लिये भारतीय बौद्ध महासभा का गठन कर तथागत भगवान बुद्ध के विचारों को जन -जन तक पहंुचाने का कार्य किया ,आज उनके नाती डाॅ.भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष के रूप में कार्य कर सम्पूर्ण विश्व के बौद्धों नेतृत्व करते है ,उनके मार्गदर्शन में संपूर्ण देशवासियों से भारतीय बौद्ध महासभा की सदस्यता भारी संख्या में ग्रहण करने की अपील की ,पूर्व केबिनेट मंत्री चैधरी चन्द्रभान सिंह द्वारा कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर इस देश के महान ज्ञानी प्रखर वक्ता इतिहासकार ,सांसद,वकील ,तर्कशास्त्री थे जिन्होंने लोकतांत्रिक संविधान के माध्यम से आम जनता के अधिकारों को सुरक्षित किया उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता बतायी। साहित्यकार एस.आर.शेंडे द्वारा कहा कि आज की स्थिति में प्रवंचितों ,को अन्याय के खिलाफ का लड़ने की आवश्कता है ,तभी बाबा साहब संवैधानिक सपना पूरा होने की बात कहीं। डाॅ.आम्बेडकर जयंती समारेाह का आभार समापन प्रदेश सचिव रमेश लोखंडे द्वारा किया गया ।
आम आदमी पार्टी ने मनाई अंबेडकर जयंती
छिंदवाड़ा – आम आदमी पार्टी जिला इकाई छिंदवाड़ा द्वारा संविधान निर्माता डाॅ. बाबा साहब अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजू पाण्डे सत्कार तिराहा पहुॅचकर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और बाबा साहब अमर रहे का जय घोष करते हुये बाबा साहब के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजू पांडे, प्रदेश सचिव रफीक खान, जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत, एस.टी जिला अध्यक्ष रतीराम उईके , ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष विशाल मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार भटट् ,जिला संगठन मंत्री अरुण चैरे, जिला सचिव लक्ष्मण भावरकर, जिला सचिव दीपक पवार, रामगोपाल इरपाची , राम कुमरे, हरिप्रसाद बेलवंशी, सूरज मौर्य, विजय नंदवंशी, युवराज भाटिया, राहुल चांदपुरिया, वीरेन्द्र इनवाती, प्रदीप डहेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
भारतीय संविधान के शिल्पकार, पीड़ित मानवता के उद्धारकर्ता परमपूज्य, बोधिसत्व, भारतरत्न डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेडकर की 135, वी जयंती छिंदवाड़ा जिले के अंबेडकराइज्ड एवं बौद्ध अनुयायियों की सबसे बड़ी संस्था डॉ अंबेडकर समता विकास समिति,समता बुद्धविहार द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई। समिति के अध्यक्ष सुभाष नागले ने प्रातः 10.00 बजे समता बुद्ध विहार में बाबा साहब अमर रहे, जय भीम के नारों के साथ धम्म ध्वजारोहण किया। प्रातः 10.15 बजे से त्रिशरण पंचशील ग्रहण करने के बाद बाबा साहब के हजारों अनुयायियों द्वारा भीम रैली का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण के दौरान जगह जगह अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का सत्कार किया गया एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी।
रैली का समापन बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर किया गया। भीम सैनिकों ने बाबा साहब की शिक्षाओं एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। एवं उनकी बताई राह पर चलने का प्रण लिया। साथ ही विभिन्न सामाजिक बन्धुओं का सत्कार भी किया गया। शाम 7.30 बजे से समता बुद्ध विहार में बच्चों द्वारा भीम और बुद्ध गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
डॉ अंबेडकर समता विकास समिति के पदाधिकारियों ,डी आर मोटघरे, सतीश गोंडाने, मयंक गजभिए,हरचंद लोखंडे, राजू गणवीर,निरंजन रंगारे, सीमा ताई गेडाम, कुसुम ताई पाटिल, पुष्पा गणवीर, अमिता बागड़े, बी एस दवंडे, राकेश वाहने,आधार चौहान, पंकज तागड़े ने बड़ी संख्या में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओं का आभार माना हैं।
5 दिवसीय आयोजन के तहत महात्मा फुले जयंती के अवसर पर समिति द्वारा भाई चारा रैली आयोजित कर छिन्दवाड़ा शहर में स्थापित बहुजन नायकों के प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण किया गया था। 13 अप्रैल 26 को एक शाम बाबा साहब के नाम थीम पर प्रसिद्ध भीम गीत गायक प्रकाश नाथ पाटणकर की प्रस्तुति अम्बेडकर तिराहे पर की गई थी।
जोश और उमंग से भरपूर इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीम सैनिकों ने शिरकत की एवं रात 12 बजे केक काटकर बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया गया। एवं आतिश बाजी भी की गई।
डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती का जिला स्तरीय कार्यक्रम राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा मे
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










