मोबाइल सेल्फी ने ले ली राहुल की जान कुकड़ीखापा
मोबाइल सेल्फी के कारण पहले भी हो चुकी है घटनाएं
कुकड़ीखापा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ीखापा वॉटरफॉल की एक घटना ।
छिंदवाड़ा भाजीपानी निवासी 21 वर्षीय राहुल बरकड़े अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
झरने के किनारे मोबाइल से सेल्फी लेते समय राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए जिसके कारण राहुल की मौत हो गई।
दोस्तों द्वारा बचाने की कोशिश के बावजूद, तेज बहाव के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई।
राहुल के परिवार में राहुल सबसे छोटा बेटा था।
राहुल के दो बड़े भाई हैं जो मजदूरी करते हैं।
राहुल माता मजदूरी करती है।
कल राहुल सुबह घर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था।
पूरे घटना की जांच कर रही है पुलिस।
सावधान बारिश में, नदी ,नाला, के किनारे ना जाए बारिश में पेड़ के नीचे ना जाएं।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










