Home CITY NEWS नोटिस के बाद भी नहीं माने BJP नेता: किसानों के साथ कलेक्ट्रेट...

नोटिस के बाद भी नहीं माने BJP नेता: किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल, CM के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं माने BJP नेता: किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल, CM के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

सूखाग्रस्त घोषित करने, माचागोरा पीड़ितों को 4 गुना मुआवजा और चौसरा न्यूक्लियर प्लांट रद्द करने की मांग – सैकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन

किसान आंदोलन में भाजपा के कई सरपंच जनप्रतिनिधि हुए शामिल

छिंदवाड़ा (दबंग इंडिया)। 7 दिन का कारण बताओ नोटिस और वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद भी भाजपा किसान नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना अपने आंदोलन पर अड़े रहे। आज सैकड़ों किसानों के साथ उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हल्लाबोल किया और मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

किसान युवा शक्ति संगठन के बैनर तले हुई इस विशाल रैली में जिले भर के किसान शामिल हुए। यह वही अमित सक्सेना हैं जिन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया था, जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस दिया था।

क्या हैं प्रमुख 11 मांगें –

1. सूखाग्रस्त घोषित करो: अल्प वर्षा से फसलें चौपट हुई हैं, जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर सूखा राहत, फसल बीमा और बैंक ब्याज माफी दी जाए।

2-5. माचागोरा डूब क्षेत्र का दर्द: डूब क्षेत्र के किसानों को 4 गुना मुआवजा, 97% डूबे गांवों को 100% डूब घोषित करना, छूटे खसरे-मकानों का सर्वे, मछुआरों की नई समिति का गठन और पुनर्वास कॉलोनी के मकानों की रजिस्ट्री।

6. न्यूक्लियर प्लांट रद्द करो: चौसरा में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को हानिकारक बताते हुए मंजूरी न देने की मांग।

7-11. अन्य मांगे: हर पंचायत में बीवी-जी रामजी योजना के तहत खेत-सड़क के काम शुरू कर रोजगार देना, हर पंचायत में कुआं निर्माण, स्मार्ट मीटर हटाकर फ्लैट रेट बिजली, देवरी कला-केवलारी, सिहोरा मढका-जमुनिया, काराघाट-बोहनाखैरी में पुल निर्माण, माइक्रो इरिगेशन का काम तेज कर सिंचाई व नल-जल योजना शुरू करना और निर्माण सामग्री ढोने वाले ट्रैक्टरों पर कार्रवाई न करना।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा