Home CITY NEWS शिक्षा विभाग में अंगद राज: 10 साल से एक ही कुर्सी पर...

शिक्षा विभाग में अंगद राज: 10 साल से एक ही कुर्सी पर जमे बाबू, सरकार बदल गई पर सिस्टम नहीं बदला

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया – EXCLUSIVE

शिक्षा विभाग में अंगद राज: 10 साल से एक ही कुर्सी पर जमे बाबू, सरकार बदल गई पर सिस्टम नहीं बदला

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, जिला छिंदवाड़ा

सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का!
छिंदवाड़ा में अटैचमेंट के नाम पर नियमों की उड़ रही धज्जियां, बिना बाबू के चल रहे संकुल केंद्र

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में भले ही हर 5 साल में सरकार बदल जाती हो, विधायक, सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक बदल जाते हों, लेकिन छिंदवाड़ा के शिक्षा विभाग में एक अलग ही संविधान चलता है। यहां के अधिकारी-कर्मचारी अंगद की तरह पैर जमाकर पिछले 10 से 12 सालों से एक ही कुर्सी पर कुंडली मारे बैठे हैं।

क्यों नहीं होता ट्रांसफर? सबसे बड़ा सवाल –
जिले में कई कलेक्टर आए और चले गए, कई जनप्रतिनिधि बदले, लेकिन विभाग के वही चेहरे आज भी उसी टेबल पर बैठे फाइलें निपटा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कारण साफ है – विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन बाबुओं को बड़े नेताओं का खुला आशीर्वाद प्राप्त है।

आम शिक्षकों पर डंडा, ‘खास’ को खुली छूट
ऑनलाइन हाजिरी का बड़ा खेल:
एक तरफ आम शिक्षक पर हाजिरी के लिए डंडा है, दूसरी तरफ दफ्तरों में अटैच ‘खास’ शिक्षकों को खुली छूट है।

बिना बाबू के चल रहे संकुल और BEO कार्यालय:
संकुल केंद्रों के बाबू भी जुगाड़ से जिला मुख्यालय पर अटैच हैं, जिससे स्कूलों के वेतन, एरियर, क्रमोन्नति जैसे काम महीनों से लटके हैं।

भ्रष्टाचार का अड्डा बना ऑफिस:
सूत्रों की मानें तो विभाग में हर काम का रेट फिक्स है। छात्रवृत्ति से लेकर निर्माण कार्य, हर फाइल में पैसे लेने के आरोप लगते रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा शिकायतें इसी विभाग की हैं।

जनता पूछ रही है – जब एक ही आदमी 10 साल तक एक ही कुर्सी पर रहेगा तो भ्रष्टाचार क्यों नहीं बढ़ेगा? अगर सरकार ने जल्द ट्रांसफर नीति लागू नहीं की तो यह विभाग यूं ही वसूली का अड्डा बना रहेगा। विभाग में जल्द एक और बड़ी कार्रवाई की आहट है।

– छिंदवाड़ा दबंग इंडिया | कन्हैया विश्वकर्मा

इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।