अमीर व्यापारियों पर मेहरबान, गरीब व्यापारियों पर अत्याचार – नगर निगम छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया । नगर निगम द्वारा सभी रोड से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, लेकिन बड़ा सवाल यहां है –
जो चंद पैसे और अपना परिवार चलाने के लिए सड़क के किनारे छोटी-छोटी दुकान लगाते हैं, उन छोटे व्यापारियों की दुकान पर नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है।
दूसरी ओर शहर के बड़े प्रमुख मार्गों पर बड़े व्यापारी आधी सड़क पर अपनी दुकान और सामान रखे हुए हैं, लेकिन नगर निगम बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?
कैसा नगर निगम का अतिक्रमण अभियान?
क्या यही है एक पेड़ माँ के नाम अभियान?*
आज जनपद पंचायत से ईएलसी चौक रोड पर अतिक्रमण हटाते समय नगर निगम के कर्मचारियों ने एक हरा भरा पेड़ काट दिया। फोटो में साफ दिख रहा है।
जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगा रहे हैं, वहीं छिंदवाड़ा में हरा पेड़ काटा जा रहा है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया – कन्हैया विश्वकर्मा










