Home CITY NEWS छिंदवाड़ा जनपद की पंचायतों में फर्जीवाड़ा बेलगाम: विकास ठप, बिलों से लाखों...

छिंदवाड़ा जनपद की पंचायतों में फर्जीवाड़ा बेलगाम: विकास ठप, बिलों से लाखों की लूट

छिंदवाड़ा जनपद की पंचायतों में फर्जीवाड़ा बेलगाम: विकास ठप, बिलों से लाखों की लूट

कलेक्टर से लेकर जनपद तक शिकायतें, एक साल से जांच का इंतजार – अधिकारी-सचिव-सरपंच का गठजोड़?

छिंदवाड़ा। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में ग्राम पंचायतें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। जमीन पर विकास नहीं, कागजों पर लाखों के फर्जी बिल लग रहे हैं। सरपंच-सचिव मालामाल हो रहे हैं और शिकायतें कलेक्टर जनसुनवाई की फाइलों में दम तोड़ रही हैं।

आरोप सीधा है – जनपद के अधिकारियों की मिलीभगत से इन पंचायतों पर हाथ नहीं डाला जा रहा।

कहां क्या खेल –

  • गांगीवाड़ा: 1 साल पहले शिकायत, आज तक जांच दल नहीं पहुंचा।
  • रामगढ़ी: ग्रामीण कलेक्टर के चक्कर काट रहे हैं, कार्रवाई शून्य।
  • लकड़ाई जम्हाई: लाखों के विकास कार्य सिर्फ कागजों में।

– मदनपुर: विधायक निधि तक में फर्जी बिल लगाकर भुगतान।

  • कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत चारगांव पहलाद की शिकायत ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कार्य की थी आज तक कोई जांच नहीं।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं तो क्या ग्राम से लेकर जनपद तक पूरा तंत्र इस लूट में शामिल है?
खबर आगे भी और कुछ
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा