छिंदवाड़ा में पटवारियों पर कलेक्टर का सबसे बड़ा प्रहार – एक साथ 144 पर गिरी गाज
36 नियमित पटवारी निलंबित, 146 परिवीक्षाधीन पटवारियों की जाएगी नौकरी, बस्ते वापस लेने की तैयारी
छिंदवाड़ा (दबंग इंडिया)। स्वामित्व योजना को हल्के में लेना छिंदवाड़ा के पटवारियों को भारी पड़ गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने लापरवाही पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 182 पटवारियों पर एक साथ गाज गिरा दी है।
क्या है पूरी कार्रवाई –
1. 36 नियमित पटवारी सस्पेंड: गुरुवार को 25 नियमित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिन्हें आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके पहले 11 पटवारी सस्पेंड हो चुके थे। कुल 36 नियमित पटवारी अब निलंबित हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को 1 हफ्ते में इनकी विभागीय जांच पूरी कर सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
2. 146 की नौकरी खतरे में: जिले में पदस्थ 146 परिवीक्षाधीन पटवारियों को बर्खास्त करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसमें कल के 32 और आज के 114 पटवारी शामिल हैं। इनके बस्ते वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो काम नहीं करेगा, वह नौकरी से जाएगा।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










