Home CITY NEWS स्वामित्व योजना में लापरवाही पड़ी भारी: छिंदवाड़ा में 6 पटवारी और सस्पेंड,...

स्वामित्व योजना में लापरवाही पड़ी भारी: छिंदवाड़ा में 6 पटवारी और सस्पेंड, 32 बर्खास्तगी की कगार पर

स्वामित्व योजना में लापरवाही पड़ी भारी: छिंदवाड़ा में 6 पटवारी और सस्पेंड, 32 बर्खास्तगी की कगार पर

अब तक 11 नियमित पटवारी निलंबित, 25 को नोटिस – कलेक्टर का सख्त एक्शन जारी

छिंदवाड़ा (दबंग इंडिया)। छिंदवाड़ा स्वामित्व योजना में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर प्रशासन का हंटर लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को जिले के 6 और नियमित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 5 नियमित पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 11 नियमित पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

25 को नोटिस, 32 की जाएगी नौकरी
प्रशासन यहीं नहीं रुका। 25 अन्य नियमित पटवारियों को निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। वहीं 32 परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने के लिए अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही इन्हें बर्खास्तगी आदेश तामील कराकर बस्ते वापस लिए जाएंगे।

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि स्वामित्व योजना जैसे महत्वपूर्ण शासन के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाह पटवारियों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा