Home CITY NEWS गुरैया सहकारी समिति की आमसभा में किसानों को बड़ी राहत, सेवानिवृत्त कर्मचारी...

गुरैया सहकारी समिति की आमसभा में किसानों को बड़ी राहत, सेवानिवृत्त कर्मचारी का हुआ सम्मान

गुरैया सहकारी समिति की आमसभा में किसानों को बड़ी राहत, सेवानिवृत्त कर्मचारी का हुआ सम्मान

छिंदवाड़ा (दबंग इंडिया)। किसानों की अपनी संस्था, बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति गुरैया (बी-पैक्स) की वार्षिक आमसभा मंगलवार को उत्साह के साथ संपन्न हुई। समिति के उप गोदाम परिसर में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में किसान और समिति सदस्य मौजूद रहे।

बजट पास, किसानों को मिला भरोसा

सभा की अध्यक्षता में समिति प्रबंधक सतीश विश्वकर्मा ने वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पत्रक को सदन के सामने रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। साथ ही आगामी वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट पर चर्चा हुई और प्रशासक बैठकों में लिए गए फैसलों पर मुहर लगी।

किसानों को संबोधित करते हुए प्रबंधक विश्वकर्मा ने कहा – “आप सभी अपना खाता-लेनदेन समय पर और सही रखें, खाद-बीज की चिंता बिल्कुल न करें। समिति में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आगे भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।” उनके इस आश्वासन से किसानों के चेहरों पर संतोष दिखा।

कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान

सभा का सबसे भावुक क्षण तब आया जब समिति के वरिष्ठ कर्मचारी नरेश बिंदवारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। समिति परिवार ने शाल, श्रीफल और उपहार भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल और निष्ठा का सम्मान किया।

इस मौके पर प्रबंधक सतीश विश्वकर्मा ने कहा, “नरेश भाई जैसे समर्पित कर्मचारी संस्था की असली पूंजी होते हैं। उन्होंने हमेशा ईमानदारी से किसानों की सेवा की है।”

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा