Home CITY NEWS छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन में एकजुटता की मिसाल, निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन में एकजुटता की मिसाल, निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन में एकजुटता की मिसाल, निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

नई टीम को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने दी बधाई, महेंद्र राय के कार्यकाल को बताया यादगार

छिंदवाड़ा (दबंग इंडिया)। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन ने एक बार फिर अपनी एकजुटता और परिपक्वता का परिचय दिया है।

एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसमें पत्रकारों ने आपसी सहमति से नए नेतृत्व का चयन किया।

इस एकजुटता के संदेश ने पूरे जिले में एक सकारात्मक माहौल बनाया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण काटकर, सचिव ललित साहू और कोषाध्यक्ष आनंद वारे सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रघुवंशी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रेस एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव यह दर्शाता है कि छिंदवाड़ा के पत्रकारों में गहरा आपसी समन्वय और विश्वास है।

यह लोकतांत्रिक परंपरा की मजबूती का प्रतीक है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई टीम पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं और सम्मान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।

महेंद्र राय के कार्यकाल को किया याद

इस अवसर पर रघुवंशी ने निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र राय के दो वर्षीय कार्यकाल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि महेंद्र राय के नेतृत्व में प्रेस एसोसिएशन ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संगठन को नई सक्रियता दी।
उनका कार्यकाल यादगार और प्रेरणादायी रहा।

उन्होंने कहा कि पद से विदाई सिर्फ एक औपचारिकता है, असली सम्मान उस समर्पण का होता है जो किसी व्यक्ति ने संस्था के लिए दिया हो। महेंद्र राय और उनकी पूरी टीम ने जो समय और ऊर्जा दी है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने नई टीम से अपेक्षा जताई कि वे भी इसी एकजुटता और पत्रकार हितों की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा