आस्था और विश्वास की नगरी छिंदवाड़ा में गणेश विसर्जन पर उमड़ा जन
सैलाब, बप्पा के दर्शन को आतुर दिखे भक्त
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा आस्था और विश्वास की नगरी कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में इस बार गणेश विसर्जन का नज़ारा देखते ही बन रहा गणेश उत्सव अवसर पर जब गणेश जी महाराज नगर भ्रमण पर निकले, तो उन्हें विदाई देने के लिए पूरा शहर सड़कों पर उतर आया।
ढोल-नगाड़ों की थाप, “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के गगनभेदी जयकारे और फूलों की बारिश के बीच बप्पा की सवारी निकली। हर गली, हर छत, हर चौराहे पर सिर्फ और सिर्फ भक्तों का सैलाब नजर आ रहा था।
आस्था में ही है शक्ति
देर शाम तक चले इस विसर्जन जुलूस में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाओं ने आरती उतारी तो बच्चों ने गुलाल उड़ाकर बप्पा को विदा किया। प्रशासन की व्यवस्था के बीच हजारों की संख्या में भक्त गणेश जी महाराज की एक अद्भुत झलक पाने के लिए घंटों इंतज़ार करते दिखे।
भक्तों का कहना था – “ये सिर्फ विसर्जन नहीं, ये हमारे विश्वास का प्रतीक है। बप्पा जाते-जाते सारे विघ्न हर ले जाते हैं।”
शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सभी मूर्तियों का शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










