Home CITY NEWS शिक्षा मंत्री के सामने फूटा पालकों का गुस्सा: छिंदवाड़ा, परासिया और चौरई-उमरेठ...

शिक्षा मंत्री के सामने फूटा पालकों का गुस्सा: छिंदवाड़ा, परासिया और चौरई-उमरेठ क्षेत्र के 10-12 स्कूलों की शिकायत;

शिक्षा मंत्री के सामने फूटा पालकों का गुस्सा: छिंदवाड़ा, परासिया और चौरई-उमरेठ क्षेत्र के 10-12 स्कूलों की शिकायत;

उदय प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—’तत्काल एक्शन लें और रिपोर्ट भेजें’

​छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के समक्ष शासकीय एवं निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा।
प्रवास के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पालकों ने जिले के लगभग 10 से 12 स्कूलों की मनमानी और अव्यवस्थाओं की लिखित व मौखिक शिकायतें सौंपीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सर्वाधिक शिकायतें परासिया, छिंदवाड़ा शहर और मोहखेड़ क्षेत्र के विद्यालयों से जुड़ी प्राप्त हुई हैं।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी कि शिकायतों की तुरंत निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पाए जाने वाले सरकारी व निजी स्कूल प्रबंधनों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्रवाई पूरी करने के बाद उसकी विस्तृत रिपोर्ट सीधे उन्हें भेजी जाए।

​अब देखना यह होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और प्रशासनिक अमला मंत्री के इन कड़े निर्देशों पर कितनी तत्परता से अमल करता है और मनमानी करने वाले स्कूलों पर क्या ठोस कार्रवाई की जाती है।

आगे की खबर में,,,,,
कौन-कौन से हैं वह स्कूल
स्कूल की सूची तैयार
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा