Home CITY NEWS नवनियुक्त मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने जिलाध्यक्ष...

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से मुलाकात कर व्यक्त किया आभार

संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : शेषराव यादव

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से मुलाकात कर व्यक्त किया आभार

जिलाध्यक्ष ने पुष्पमाला पहनाकर किया आत्मीय स्वागत, नए दायित्व के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से सौजन्य मुलाकात कर संगठन द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और संगठनात्मक कार्यशैली है। पार्टी की विचारधारा, नीतियों, सिद्धांतों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया संगठन और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है। ऐसे में मीडिया विभाग की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। पत्रकार बंधुओं के साथ बेहतर समन्वय, संवाद और सकारात्मक संबंध बनाए रखते हुए संगठन की बात को तथ्यात्मक एवं प्रभावी तरीके से जनता के सामने रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे अपने अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के साथ पार्टी की गतिविधियों, जनहितकारी कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे।

नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी एवं सह प्रभारी रोशन सिंगनापुरे ने जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही मीडिया जगत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन की गतिविधियों और जनहित के कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, पार्षद दिवाकर सदारंग, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी, दिनेश यादव, शिवा सरसवार, अनीश पटेल, मनीष निर्मलकर, कमल वाजपेयी, संदीप यादव, मनीष ठाकरे, लवकुश यादव, राहुल बादशाह, विष्णु पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा