Home CITY NEWS आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उठाया शिक्षकों के न्यायोचित का मुद्दा, रिक्त...

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उठाया शिक्षकों के न्यायोचित का मुद्दा, रिक्त पदों पर निष्पक्ष काउंसलिंग की मांग

बीएसी-सीएसी काउंसलिंग में पूर्व से उच्च पद प्रभार पर कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने उठाया शिक्षकों के न्यायोचित का मुद्दा, रिक्त पदों पर निष्पक्ष काउंसलिंग की मांग

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया । छिंदवाड़ा जिले में बीएसी एवं सीएसी पदों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाने तथा पूर्व से उच्च पद प्रभार पर कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, जिला छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र छिंदवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए सांसद को भी ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि जिले के कई माध्यमिक शिक्षक पूर्व से उच्च पद प्रभार के अंतर्गत बीएसी / सीएसी पदों पर कार्य करने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर चुके थे। इसके बावजूद उन्हें संपन्न हुई काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं दिया गया। जिसके कारण एक ओर जहां वर्षों से उच्च पद प्रभार पर कार्यरत शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ, वहीं दूसरी ओर अनेक पद रिक्त रह गए।

संघ ने मांग की है कि पूर्व से उच्च पद प्रभार पर कार्यरत शिक्षकों को काउंसलिंग में प्राथमिकता दी जाए, रिक्त पदों पर पुनः निष्पक्ष काउंसलिंग कराई जाए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए।

जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि जो शिक्षक पहले से बीएसी / सीएसी का दायित्व निभा रहे हैं, उन्हें ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्हें बाहर रखना न्यायोचित नहीं है। यदि शीघ्र निष्पक्ष काउंसलिंग नहीं हुई तो संघ आगे आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपते समय संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा