Home CITY NEWS जनसुनवाई में गूंजा मां का दर्द – “साहब, मेरी नाबालिग बेटी को...

जनसुनवाई में गूंजा मां का दर्द – “साहब, मेरी नाबालिग बेटी को ले गया, पुलिस नहीं सुन रही”

जनसुनवाई में गूंजा मां का दर्द – “साहब, मेरी नाबालिग बेटी को ले गया, पुलिस नहीं सुन रही”

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा में एक पीड़ित मां अपनी नाबालिग बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है। शिकायत लेकर पुलिस चौकी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक गई, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

स्कूल छोड़ने के बहाने ले जाने का आरोप
मां के अनुसार 3 नवंबर की सुबह वह और उसके पति मजदूरी के लिए छिंदवाड़ा गए थे। घर पर बेटी और बेटा थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक आया और दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया।

रास्ते में युवक ने स्कूल न ले जाकर बच्चों को घुमाने के बहाने दूसरी ओर ले गया। बाद में एक जगह बेटे को उतार दिया और बेटी को अपने साथ लेकर चला गया। बेटे के चिल्लाने के बाद भी वह नहीं रुका। तब से लेकर आज तक बेटी का कोई पता नहीं चला है।

10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
परिजनों ने छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन बेटी नहीं मिली। 5 नवंबर को उमरानाला चौकी में शिकायत दी गई। आरोप है कि इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित मां का कहना है कि बेटी की सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार दहशत में है। रात-दिन रो-रोकर बुरा हाल है।

मां की मांग – बेटी सकुशल वापस लाओ
मां ने प्रशासन से मांग की है कि बेटी का जल्द पता लगाकर उसे सकुशल परिवार को सौंपा जाए और मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगे कोई और बेटी इस तरह लापता न हो।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा