Home CITY NEWS बोल बम सरकार की विशाल कावड़ यात्रा नेर छिंदवाड़ा,आस्था विश्वास

बोल बम सरकार की विशाल कावड़ यात्रा नेर छिंदवाड़ा,आस्था विश्वास

बोल बम सरकार की विशाल कावड़ यात्रा नेर छिंदवाड़ा
आस्था में है विश्वास
विश्वास ही है आस्था

कावड़ यात्रा का पांचवा वर्ष
4 वर्षों से लगातार बोल बम सरकार मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन करते चली आ रही है यहां पांचवा वर्ष है ।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा
कावड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है।
इसमें भक्त पवित्र नदियों से जल भरकर पैदल अपने स्थानीय शिव मंदिरों तक लाते हैं और सावन पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते है।
बोल बम सरकार मित्र मंडल द्वारा आज विशाल कावड़ यात्रा निकल गई जिसमें हजारों की संख्या में कावड़ यात्रा में लोग शामिल हुए।
यहां कावड़ यात्रा मां चंडी देवी मंदिर नेर से सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुई और शाम तक पातालेश्वर धाम छिंदवाड़ा पहुंचेगी।

15 किलोमीटर की विशाल कावड़ यात्रा।

जगह-जगह पर हुआ कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत

जैसे ही कावड़ यात्रा मां चंडी देवी मंदिर से प्रारंभ हुई
उसके बाद जगह-जगह पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

कावड़ यात्रा के समापन के बाद बोल बम सरकार मित्र मंडल के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा