Home CITY NEWS 22 नवंबर को होगा बैनगंगा पंवार क्षत्रिय समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन,...

22 नवंबर को होगा बैनगंगा पंवार क्षत्रिय समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन, तैयारियां जोरों पर

22 नवंबर को होगा बैनगंगा पंवार क्षत्रिय समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन, तैयारियां जोरों पर

मुख्य अतिथि होंगे विधायक विवेक विक्की पटेल, अध्यक्षता करेंगे बी.आर. पटले

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। श्री बैनगंगा पंवार क्षत्रिय समाज संगठन जिला छिन्दवाड़ा का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2026 इस वर्ष 22 नवंबर, रविवार को बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन पंवार मंगल भवन, चन्दनगाँव, छिन्दवाड़ा में होगा। समाज के सभी बंधुओं में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

संगठन के अध्यक्ष बी.आर. पटले ने बताया कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन समाज की एकता, संस्कार और परंपरा का प्रतीक है। इस बार का सम्मेलन पिछले सभी सम्मेलनों से अधिक भव्य होगा। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा दिन सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से सजा रहेगा।

मुख्य अतिथि होंगे विधायक विवेक विक्की पटेल
सम्मेलन के मुख्य अतिथि वारासिवनी (बालाघाट) विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक विक्की पटेल जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बी.आर. पटले करेंगे।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम
दोपहर 12:00 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 12:30 बजे सरस्वती वंदना और माँ गढ़कालिका की स्तुति होगी। दोपहर 1:00 बजे अतिथियों का स्वागत और अध्यक्षीय उद्बोधन होगा।

दोपहर 3:00 बजे अतिथियों द्वारा मेंहदी, रांगोली, कलश और पुष्प सज्जा प्रतियोगिता का अवलोकन किया जाएगा। सायं 4:00 बजे कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता होगी, इसके बाद 4:15 बजे स्वल्पाहार-चाय का आयोजन होगा।

शाम 4:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें नृत्य, गायन, फैन्सी ड्रेस सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। सायं 6:00 बजे मुख्य अतिथियों का उद्बोधन एवं पारितोषिक वितरण होगा। सायं 6:45 बजे संगठन द्वारा आभार प्रदर्शन किया जाएगा और सायं 7:00 बजे रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

समाज बंधुओं से अपील
संगठन ने समस्त समाज बंधुओं से सादर निवेदन किया है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से स्नेह सम्मेलन को सफल बनाएं।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा