Home CITY NEWS मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल आयेंगे छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल आयेंगे छिंदवाड़ा

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

संबल और पेंशन के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से आर्थिक सहायता राशि का अंतरण भी करेंगे

छिन्‍दवाड़ा दबंग इंडिया/ कन्हैया विश्वकर्मा/ छिंदवाड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 मार्च 2026 को प्रातः 10.45 बजे उज्जैन से हवाई पट्टी छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और सौंसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 02.05 बजे छिंदवाड़ा जिले की तहसील चौरई के सिहोरामाल पहुंचेंगे और सहस्त्र कुंडीय महायज्ञ में शामिल होंगे।

 जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 03.15 बजे एयरस्ट्रिप छिंदवाड़ा से पुलिस ग्राउंड, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और वहां आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 

इस दौरान वे 506.29 करोड़ की लागत के 105 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को विकास की नई सौगात देंगे।

इस दौरान वे छिंदवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेशभर के संबल और पेंशन योजना के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव कार्यक्रम में सहभागिता उपरांत शाम 05.35 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा