मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे छिंदवाड़ा, छिंदवाड़ा से सौंसर के लिए रवाना हुए
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने सपत्नीक छिंदवाड़ा पहुंचे।
हवाईपट्टी छिंदवाड़ा आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया गया।
ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी और अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, शेषराव यादव, अजय सक्सेना, विजय पांडे, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभागीय आयुक्त धनंजय सिंह, आई.जी. प्रमोद वर्मा, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, एसपी अजय पाण्डेय, कमांडेंट एसएएफ बटालियन श्रीमती निवेदिता गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, एडीएम धीरेन्द्र सिंह सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला से मुख्यमंत्रीजी का आत्मीय स्वागत किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव ने छिंदवाड़ा में मीडिया से चर्चा की।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










