जिला भाजपा मीडिया विभाग में नियुक्तियां, विक्रम सोनी बने जिला मीडिया प्रभारी
रोशन सिंगनापुरे को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। जिला भाजपा मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया एवं जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से विक्रम सोनी को जिला मीडिया प्रभारी तथा रोशन सिंगनापुरे को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लंबे समय से भाजपा की मीडिया गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे विक्रम सोनी पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है। संगठन के कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं रोशन सिंगनापुरे को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने से मीडिया विभाग के कार्यों में सहयोग और समन्वय को मजबूती मिलेगी। संगठन की गतिविधियों, प्रेस विज्ञप्तियों, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका से पार्टी की मीडिया व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। दोनों ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा









