Home Blog ग्राम पंचायत गुरैया में सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतम समापन

ग्राम पंचायत गुरैया में सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतम समापन

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा ग्राम गुरैया में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 18 फरवरी से 24 फरवरी तक किया गया।

शिविर का आयोजन अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा डॉ. आर.सी. शर्मा, जिला समन्वयक रा.स.यो. रविंद्र नाफड़े तथा एनएसएस प्रभारी डॉ. श्रीमती शिखा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

   कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वामी विवेकानंद के पूजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती निशा धुर्वे, जनपद सदस्य राजकुमार अहिरवार, सुनील कपाले, सचिव गोपाल राव कराडे, उन्नत कृषक एवं डॉ. आर.सी. शर्मा का स्वागत किया गया।

डॉ. श्रीमती शिखा शर्मा ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा डॉ. करुणा मेश्राम ने आभार व्यक्त किया।

   शिविर के प्रथम दिवस प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें डॉ. आर.सी. शर्मा, डॉ. महाराज, डॉ. हेमलता अहिरवार एवं डॉ. शिखा शर्मा ने ग्रामसभा को प्राकृतिक खेती के विषय में संबोधित किया। 

द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई तथा खेड़ापति मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई।

   तृतीय दिवस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें आयुष विभाग, जिला छिंदवाड़ा से डॉ. नितिन टेकरे (नोडल अधिकारी, नशा मुक्ति अभियान), डॉ. नीरज (सिकल सेल नोडल अधिकारी) एवं डॉ. गिरीश ने औषधीय जानकारी एवं संयमित दिनचर्या के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन पर मार्गदर्शन दिया। युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

   चतुर्थ दिवस मानसिक स्वास्थ्य विषय पर वालंटियर शिक्षक  मनीष शर्मा ने योग, ध्यान एवं व्यायाम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ रखने तथा नेतृत्व कौशल विकास पर मार्गदर्शन दिया। 

पंचम दिवस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रैली एवं पोस्टर अभियान चलाया गया।

  छठे दिवस डिजिटल जागरूकता अभियान के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से आए श्री प्रकाश एवं श्री हर्षित ने साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल अरेस्ट तथा ओटीपी साझा न करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

स्वयंसेवकों ने घर-घर एवं दुकानों पर जाकर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाई।

  मेरा युवा भारत” कार्यक्रम के तहत डॉ. श्रीमती शिखा शर्मा ने युवाओं को योग, ध्यान, स्टार्टअप, वैल्यू एडिशन, शिक्षा, कौशल विकास एवं संस्कृति संरक्षण के विषय में प्रेरित किया। 

समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने एनएसएस राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती निशा धुर्वे, जनपद अध्यक्ष राजकुमार अहिरवार, सुनील कपाले, सचिव एवं अन्य पंचों की उपस्थिति रही।

अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा डॉ. आर.सी. शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। वैज्ञानिक डॉ. गौरव महाजन ने आभार प्रदर्शन किया।

प्रकाश सवाले एवं डॉ. करुणा मेश्राम की उपस्थिति में शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा