Home CITY NEWS 31 जनवरी बढ़ई समाज गुरैया ढाना मे मनाएगा श्री विश्वकर्मा प्राकट्योत्सव

31 जनवरी बढ़ई समाज गुरैया ढाना मे मनाएगा श्री विश्वकर्मा प्राकट्योत्सव

31 को बढ़ई समाज गुरैया ढाना में मनाएगा श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया / छिंदवाड़ा
श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति जिला छिंदवाड़ा के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा प्रकटोत्सव समारोह।

भव्य रूप से श्री विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम आयोजित किया कर रहा है 31 जनवरी 2026 शनिवार को भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव जिले भर के सभी सामाजिक बंधु एकत्र होकर गुरैयां ढाना शास.स्कूल के पास सुबह 11:00 बजे से हवन पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ सामाजिक बंधुओ द्वारा किया जाएगा ।

संगठन के संरक्षक श्री लेखराम विश्वकर्मा एवं श्री मुरलीधर विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी का अभिषेक एवं हवन पूजन ,सामाजिक चर्चा , युवाओं की सहभागिता ,अध्यक्षीय उद्बोधन,के पश्चात भोजन महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है ।

सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह है कि आप सभी बंधुओ/माताएं/बहने भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकट उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हमारे आराध्य श्रृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करे इस वर्ष संपूर्ण कार्यक्रम श्री विश्वकर्मा समाज के निर्मानाधीन सामुदायिक भवन गौरैया ढाना में आयोजित किए जायेगे सभी भगवान विश्वकर्मा पूजन अर्चन कार्यक्रम में समय पूर्व अवश्य पधारे संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम में जिले भर के सामाजिक बंधुओं से सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया है ।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा