Home CITY NEWS प्राचार्य रविन्द्र सिंह रघुवंशी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

प्राचार्य रविन्द्र सिंह रघुवंशी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरहर में दिनांक 29 जनवरी 2025 को संकुल प्राचार्य रविन्द्र सिंह रघुवंशी के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छिंदवाड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अशरफ अली तथा सहायक संचालक शिक्षा नाइक ने कार्यक्रम में सहभागिता कर संकुल प्राचार्य रघुवंशी के शैक्षिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि रघुवंशी का सेवाकाल अनुशासन, समर्पण एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रीतम ठाकुर द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन परवेज़ खान द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया।

इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रजनीश डेविड ने रघुवंशी के जीवन-वृत्त एवं उनके लंबे सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर संकुल प्राचार्य रघुवंशी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह

आपके साथ बिताया हर एक लम्हा है यादगार जो भी पल गुज़ारे आपके साथ वो सब बीते शानदार आपकी हर एक याद को ताउम्र संजोकर रखेंगे हम याद जब भी आएगी आपकी तो आँखें हो जाएँगी नम ।

दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा