Home CITY NEWS ग्राम चन्हियाकला में समाज कार्य में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणजनों को शासन की...

ग्राम चन्हियाकला में समाज कार्य में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणजनों को शासन की योजनाओं दी विस्तृत जानकारी

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया छिंदवाड़ा/ कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, परामर्शदाता समाज सेवी विनोद तिवारी, डॉ.लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्री आशीष साहू जयप्रकाश सूर्यवंशी के कुशल मार्गदर्शन में आज जिले के ग्राम पंचायत चन्हियाकला में ग्रामीणजनों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

“ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” के अंतर्गत ग्रामीणजनों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ जानी और उनके समाधान का प्रयास किया। उन्हें शासन की योजनाओं की जानकरी देकर उनका लाभ लेने और जो लोग योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए है, उन्हें भी इसका लाभ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जायेगा।

वहीं माचागोरा डेम के आसपास छात्र-छात्राओं ने स्वच्‍छता अभियान चलाकर डेम के किनारों की साफ-सफाई की। इस कर्यक्रम में ग्रामीणजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं काजल, मयूर पटेल, अखिलेश, आयुषा, ऋचा, राधिका, चितेश, प्रिया आदि उपस्थित थे।
दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा