Home CITY NEWS नकुलनाथ ने युकां को दी एक बूथ बीस यूथ की जिम्मेदारी

नकुलनाथ ने युकां को दी एक बूथ बीस यूथ की जिम्मेदारी

-कहा कांग्रेस की रीढ़ युवक कांग्रेस है

छिन्दवाड़ा: दबंग इंडिया-/ छिंदवाड़ा राजीव भवन स्थित युवक कांग्रेस के कार्यालय में छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिला युवक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवक कांग्रेस ही कांग्रेस की रीढ़ है।

नींव मजबूत होनी चाहिए और यह तभी संभव है जब बूथ मजबूत होगा।

युवक कांग्रेस छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना के पदाधिकारियों ने माननीय नकुलनाथ का ढोल, गाजे, बाजों व आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

नाथ ने फीता काटकर जिला युवक कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया।

तदोपरांत उपस्थित युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ एवं संजय गांधी जी ने सन 1975 में युवक कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

हमारे बीच भी ऐसे चेहरे हैं जिन्होंने युकां से राजनीति प्रारंभ की और आज जिला युवक कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर है।

नाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस की नींव युवक कांग्रेस है।

अभी सभी के पास पर्याप्त समय है इसका उपयोग बूथ को मजबूत करने में लगाएं।

उन्होंने समस्त युकां के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि एक बूथ पर 20 यूथ जोड़ें।

उन्होंने उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिला युवक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

आयोजित कार्यक्रम को जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, जिला युवक कांग्रेस प्रभारी एकलव्य यहाके प्रशांत धुर्वे, सोपान कोल्हे, इरफान खान ने भी सम्बोधित किया।

मंच संचालन उमेश चौहान ने किया। इस अवसर पर गोलू तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष विशेष पटेल, रिंकू पटेल, उत्कर्ष बाल्मिक, अंकित राय, भूपेन्द्र पटेल, युवा कांग्रेस से पिंचू बैस, मोहित रघुवंशी, सर्वेंद्र पटेल, रजत पटेल, सुभाष विश्वकर्मा, चतरू पटेल, नावेद ख़ान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया नकुलनाथ का भव्य स्वागत

-राजीव भवन में हुआ आयोजन

छिन्दवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का भव्य स्वागत किया गया। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने नेता स्वागत किया।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अहबाब उद्दीन के नेतृत्व में नकुलनाथ का स्वागत किया गया।
उन्होंने नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करने हेतु सतत रूप से कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा