Home CITY NEWS गांव गांव में बिक रही अवैध शराब, सांसद ने लगाई पुलिस कर्मचारियों...

गांव गांव में बिक रही अवैध शराब, सांसद ने लगाई पुलिस कर्मचारियों को फटकार

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया

छिंदवाड़ा/ मोहखेड़ के बड़गोनाजोशी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू।

गांव गांव चौक चौक बिक रही अवैध शराब।

जहां पर ग्रामीणों ने अवैध शराब बिकने की शिकायत सांसद से की।

महिलाओं ने कहा कि बार बार शिकायत करने के बावजूद अवैध शराब बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को तलब किया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक और ज़िला आबकारी अधिकारी को भी तत्काल फोन कर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा।
सांसद बंटी साहू ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में यदि शराब बिकती है तो मुझे आप तत्काल फोन करें
अवैध शराब को लेकर सांसद ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों को लगाई फटकार।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा