Home CITY NEWS शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा 80 बालिकाओं को गर्म कपड़ों (हुडी) का...

शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा 80 बालिकाओं को गर्म कपड़ों (हुडी) का वितरण

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई 200 सीटर बालिका छात्रावास, छिंदवाड़ा में शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा द्वारा प्रथम बार सेवा भाव से आयोजित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम में 80 बालिकाओं को गर्म कपड़े (हुडी) एवं पेन उपहारस्वरूप प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम पूर्णतः सामाजिक सरोकार, सहयोग और संवेदनशीलता की मिसाल रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रावास की प्राचार्य श्रीमती अल्का श्रीवास्तव, अधीक्षिका श्रीमती परवीन मंसूरी एवं सहायक अधीक्षिका श्रीमती आशा माहुले द्वारा सोसायटी के अध्यक्ष सतीश गोडाने सहित सभी सदस्यों के आत्मीय स्वागत से किया गया। छात्राओं ने पौधा भेंट कर तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

सोसाइटी के सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए बालिकाओं को एकाग्रता व अनुशासन के साथ अध्ययन कर भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दीं। सेवा कार्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए शासकीय सेवक राघवेंद्र वसूले द्वारा सोसायटी के अध्यक्ष को ₹5,000 की सहयोग राशि भेंट की गई, जो कि कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाने वाला क्षण रहा।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति असरफ अली, रमेश शर्मा, अरविंद भट्ट, श्रीमती पूजा श्रीवास्‍तव आदि की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी 80 छात्राओं को गर्म कपड़े (हुडी) एवं पेन वितरित किए गए।

इस सेवा कार्य में वित्‍तीय सहयोगियों जो उपस्थित रहे श्रीमती सीमा भारती, श्रीमती सोनल बंदेवार, श्रीमती गीता रामटेके, श्रीमती नीलू पवार, मोहित सूर्यवंशी एवं श्रीमती भारती मेश्रराम आदि इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में गर्म कपड़ों की उपलब्धता हेतु कपिल साहू, ड्रेस हाउस, शनिचरा मार्केट, छिंदवाड़ा का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन राकेश चौरसिया द्वारा किया गया। अंत में छात्रावास की छात्रा कु. रानू बेलवंशी एवं अधीक्षिका श्रीमती परवीन मंसूरी द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजन को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा का यह प्रथम सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम केवल समाज में सकारात्मक संदेश देता है, बल्कि भविष्य में भी ऐसे अनेक सार्थक एवं जनहितकारी कार्यों की दिशा में प्रेरणा देता है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा