Home CITY NEWS कम पानी में भी लहलहाएगी फसल: रबी सीजन को लेकर जिला पंचायत...

कम पानी में भी लहलहाएगी फसल: रबी सीजन को लेकर जिला पंचायत में हुई बड़ी कार्यशाला

कम पानी में भी लहलहाएगी फसल: रबी सीजन को लेकर जिला पंचायत में हुई बड़ी कार्यशाला

छिंदवाड़ा (दबंग इंडिया)। कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सभागार में कृषि अधिकारियों का ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र और आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कृषि, आत्मा, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी और कृषि अभियांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले को तकनीकी मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में इन 6 मुख्य बिंदुओं पर दिया जोर –

नरवाई प्रबंधन: फसल अवशेषों का सही उपयोग और पराली न जलाने के लिए जागरूकता।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा

कम पानी वाली फसलों का चयन: कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली किस्मों को बढ़ावा देना।

उतेरा और जीरो टिलेज तकनीक: बिना जुताई के बोनी कर समय और पानी दोनों की बचत।

माइक्रो इरीगेशन: ड्रिप और स्प्रिंकलर से जल की दक्षता बढ़ाना और पानी की बचत।

संतुलित उर्वरक उपयोग: मृदा परीक्षण के आधार पर खाद का उपयोग।

व्हाट्सएप से उर्वरक बुकिंग: किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने की नई प्रक्रिया।