Home CITY NEWS हेडिंग: सड़क सुरक्षा का पाठ: केवी-2 में छात्रों को यातायात नियमों और...

हेडिंग: सड़क सुरक्षा का पाठ: केवी-2 में छात्रों को यातायात नियमों और CPR का प्रशिक्षण

हेडिंग: सड़क सुरक्षा का पाठ: केवी-2 में छात्रों को यातायात नियमों और CPR का प्रशिक्षण

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, इमलीखेड़ा चौक में मंगलवार को यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यातायात विभाग और ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी अवेयरनेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।

कार्यक्रम में यातायात विभाग के अधिकारी लोहित सेडे ने बच्चों को समझाया कि सड़क पर चलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, हेलमेट और सीट बेल्ट क्यों जरूरी है और नियमों का पालन कैसे हमारी जान बचाता है। उन्होंने बच्चों से अपने परिवार को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

वहीं विवांता हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक लोखंडे ने छात्रों को आपातकाल में काम आने वाले सीपीआर (CPR) की प्रैक्टिकल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की कैसे मदद की जा सकती है।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष अमोल डबली, योगेश पटेल, उमाशंकर साहू, संगीता रोचवानी, गजेंद्र माहौरे, विनोद श्रीवास सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संचालन दीपक बाजपेई ने किया और प्राचार्य कविंद्र राय ने सभी का आभार माना।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा