सेवा संकल्प अभियान : महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में प्रतियोगिताओं से हुई शुरुआत
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भव्य कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस शिकायत बोर्ड की सदस्य एवं नगर पालिक निगम पार्षद श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को सेवा, स्वच्छता और संस्कार का संकल्प दिलाया।
छात्राओं ने दिखाया हुनर
अभियान के पहले दिन चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- चित्रकला प्रतियोगिता में 240 से अधिक छात्राओं ने सेवा और स्वच्छता पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए।
- भाषण प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 15 और वरिष्ठ वर्ग में 17 छात्राओं ने अपने विचार रखे और खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती दामोदर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राघवेंद्र वसूले, श्रीमती प्रमिला वाडिवा, श्रीमती अनुराधा खत्री, श्रीमती प्रगति मौर्य, डॉ. अंजली चौरसिया, श्रीमती सृष्टि सिंगोर, श्रीमती शीला शुक्ला, श्रीमती निहारिका शंकर, श्रीमती रचना दुबे, श्रीमती अलका बैस, श्रीमती किरण शर्मा, राकेश चौरसिया, मुरलीधर राव एवं श्रीमती ख्याति साहू का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










