छिंदवाड़ा दबंग इंडिया चौरई-/ 60वीं तुलसी जयंती के अवसर पर चौरई में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हवन-पूजन और झांझे भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद झांकी प्रतियोगिता और शैला नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दूर-दराज से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
गोस्वामी तुलसीदास का जयंती महोत्सव बुधवार को भव्य तरीके से मनेगा।
तुलसी जन्मस्थली में महोत्सव की तैयारियां की गई है। महोत्सव को लेकर तुलसी नगरी आस्था, भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आ रही है।
तुलसी जन्म कुटीर से लेकर पूरे कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए हैं।
रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली झालरों से कस्बा जगमगा रहा है। मार्गों के दोनो तरफ अलग-अलग रंगों के कपड़ों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी है। शाम होते ही रोशनी से तुलसी नगरी में धार्मिक स्वरूप नजर आने लगता है।
प्रतियोगिता के बाद झांकियों और शैला दलों ने पूरे नगर का भ्रमण किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग नगर में पहुंचे। जगह-जगह लोगों ने झांकियों का स्वागत किया।
आयोजन में आए लोगों और प्रतिभागियों के लिए नगर में जगह-जगह भंडारे भी लगाए गए। चौरसिया बीज,व्यापारी मंडल,सोनी एसोसिएशन सहित कई लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने भोजन प्रसादी की व्यवस्था की।
बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के भी इंतजाम किए। चांद, बिछुआ और सिंगोड़ी के साथ पुलिस लाइन से पुलिस बल चौरई में तैनात रहा।
पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
नगर भ्रमण के बाद झांकी और शैला नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण के साथ 60वीं तुलसी जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा








