छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किसानों के लिए यूरिया खाद की किल्लत के बीच गोदाम से भारी मात्रा में यूरिया खाद चोरी होने का मामला सामने आया है।
घटना 14 जून की है, लेकिन बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति के प्रबंधक ने दो महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग को इसकी लिखित सूचना या दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं।
हालाँकि, समिति प्रबंधक द्वारा 14 जून को ही स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
घटना के दौरान गोदाम के सीसीटीवी कैमरों का अचानक बंद हो जाना और 2019 में भी ऐसी ही चोरी होना, इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह समिति पहले भी किसानों के बचत खातों और खाद वितरण में गड़बड़ियों को लेकर विवादों में रही है।
वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
आगे की खबर में देखिए
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










