छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा ब्रह्माकुमारी संस्थान छिंदवाड़ा के द्वारा पूरे जिले में विगत 2 अगस्त से आरंभ किया गया था।
10 करोड़ नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा अभियान के 15 दिवस पूरे होने के अवसर पर ब्रह्माकुमारी गणेशी दीदी ने कहा की नशे की स्थाई रोकथाम केवल नियंत्रण या दवाइयां से संभव नहीं है।
तनाव अकेलापन निराशा नकारात्मक सोच तथा जीवन में उद्देश्यों की कमी, जैसी परिस्थितिया व्यक्ति को नशे की ओर ले जा सकती है, राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति में आत्म बल संतुलन तथा सकारात्मक सोच को सशक्त बनाकर उसे नशा मुक्त स्वस्थ मूल्य निष्ठ जीवन अपनाने की आंतरिक शक्ति प्रदान करता है।
इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय ,छिंदवाड़ा जेल संस्थान ,महाविद्यालय, विश्वविद्यालय ,आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सरकारी विभाग ,स्वास्थ्य संगठन ,औद्योगिक प्रतिष्ठान, ग्राम पंचायत ,नगर पंचायत, धार्मिक संस्थाओं, सामुदायिक संस्थानों में व्यापक रूप से जन जागरण अभियान चलाकर कार्यक्रम आयोजित किए गए ।जिसमें अभी तक करीब 50000 से अधिक लोगों तक ब्रह्माकुमारी बहिने नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
नगर के मेडिकल कॉलेज, जेल परिसर, केंद्रीय विद्यालय ,पीएम श्री विद्यालय, सी एम राइस विद्यालय ,विद्या भूमि ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल ,विद्या निकेतन आदि अन्य संस्थानों में जाकर ब्रह्मकुमारी बहनों ने संदेश दिया। यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी तथा मिशन स्पंदन तथा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की माय भारत पहल के उद्देश्यों को जन भागीदारी के माध्यम से आधिकारिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से ब्रह्मा कुमारीज इन राष्ट्रीय पहल में सहभागी संस्था के रूप में देश भर में जन जागरण जागरूकता मूल्य निष्ठ शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सक्रिय योगदान दे रही है।
यह अभियान ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व प्रशासिका परम आदरणीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19वीं पुण्य स्मृति को समर्पित है।
पूरे भारत में अभी तक ब्रह्माकुमारीज़ इस अभियान के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ लोगों तक पहुंची एवं उनको प्रतिज्ञा दिलाकर उन्हें आध्यात्मिकता की राह पर चल व्यसन छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
संस्था प्रमुख ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा








