गांव की भगत बाबा पहाड़ी से गांव पर नागराज का आशीर्वाद
नाग पंचमी पर विशेष खबर
गांगीवड़ा के समीप भगत बाबा पहाड़ी पर भव्य निर्माण कार्य जारी,
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा गांगीवड़ा: क्षेत्र के समीप स्थित प्रसिद्ध भगत बाबा पहाड़ी इन दिनों आस्था और धार्मिक आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
लगभग 9,000 की आबादी वाले इस गांव के समीप स्थित इस ऐतिहासिक पहाड़ी से पूरा गांगीवड़ा गांव मनोरम रूप से दिखाई देता है।
वर्ष 2009 में स्थापित हुए भगत बाबा मंदिर का वर्तमान में जीर्णोद्धार एवं भव्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पहाड़ी बरसों पुरानी और चमत्कारिक अनुभवों से भरी रही है।
बुजुर्गों ने बताया कि इस पहाड़ी पर प्राचीन काल से नागराज का वास रहा है।
।कई बार ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से नागराज के दर्शन हुए, जिसके बाद वे वापस पहाड़ी की गुफाओं में चले जाते थे। स्थान का सबसे बड़ा आकर्षण वह पत्थर की चट्टान है, जिसके अंदर से एक बार विशालकाय नागराज प्रकट हुए थे।
शिव प्रतिमा और नागराज की होगी स्थापना
मंदिर समिति और ग्रामीणों के सहयोग से पहाड़ी पर चल रहे निर्माण कार्य के तहत जल्द ही विशाल शिव प्रतिमा और नागराज की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह क्षेत्र एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।
नागपंचमी और ऋषि पंचमी पर जुटेंगे श्रद्धालु
हालांकि श्रद्धालु साल में एक बार नागराज के विशेष पूजन
लिए पहाड़ी पर जरूर पहुंचते हैं, लेकिन नागपंचमी और ऋषि पंचमी के अवसर पर यहाँ विशाल मेले जैसा माहौल रहता है। इन विशेष तिथियों पर आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु भगत बाबा के दर्शन करने और मन्नत मांगने पहुँचते हैं।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










