Home CITY NEWS छिंदवाड़ा शुक्लु ढाना स्कूल में बच्चों ने मनाई चंद्रशेखर आजाद जयंती

छिंदवाड़ा शुक्लु ढाना स्कूल में बच्चों ने मनाई चंद्रशेखर आजाद जयंती

छिंदवाड़ा शुक्लु ढाना स्कूल में बच्चों ने मनाई चंद्रशेखर आजाद जयंती

छिंदवाड़ा शुक्लु ढाना स्कूल में चंद्रशेखर आजाद जयंती मनाई

स्कूल में बच्चों ने बनाया
चंद्रशेखर आजाद की चित्रकला

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा – महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, शासकीय माध्यमिक शाला सुकलु ढाना स्कूल में, शाला की प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्पना शाह और बबीता शर्मा ने बताया कि देश की आजादी में अल्पायु में शहीद हुए युवा क्रांतिकारी वीर चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर साल के बच्चों ने रंग बिरंगी चित्र बनाकर आजाद को उकेरा अपनी कला से, साथ ही बच्चों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

शाला की शिक्षक जीविका तुरकर, चिराग डहरिया। अलीशा मंसूरी ने आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा देश के लिए हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा दी,

स्कूल में शिक्षिका ने आजाद की जन्म परिचय बच्चों को बताया

आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भावरा गांव में हुआ था और
असहयोग आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी पर मजिस्ट्रेट के सामने अपना नाम ‘आज़ाद’ बताया था।
भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और सुखदेव के प्रमुख सहयोगी थे।
राम प्रसाद बिस्मिल की शहादत के बाद पार्टी को पुनर्गठित किया।
शहीद आजाद को 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए खुद को गोली मार ली।
चंद्रशेखर आजाद के बचपन, क्रांतिकारी जीवन या काकोरी कांड के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं।
इसी कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद की चित्रकला ,पेंटिंग, बनाई।

इस अवसर पर शाला के बच्चे व समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा