Home CITY NEWS सेवा संकल्प सोसाइटी ने ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ अभियान के तहत...

सेवा संकल्प सोसाइटी ने ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ अभियान के तहत युवाओं को दिलाई शपथ

युवाओं ने लिया नशा मुक्त छिंदवाड़ा का संकल्प

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा शा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन तथा मध्यप्रदेश नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत “नशे से दूरी है ज़रूरी” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, खजरी रोड छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली आशीष धुर्वे , यातायात प्रभारी लोहित शेंडे ,ट्रैफिक रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संस्थापक कल्पेश पटेल, छात्रावास प्रभारी कमलेश डेहरिया, एच. एस तिरगाम ,सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ,सचिव संदीप अग्निहोत्री उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला,श्रीमती भावना बनारसे , श्रीमती निशा यादव मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

कोतवाली टी आई आशीष धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों व परिवारजनों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

सूबेदार लोहित शेंडे ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। नशे की अवस्था में वाहन चलाना अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे एवं इन्होंने नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई।

अधिवक्ता डी.एस.चौरे ने कहा कि सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी समाजहित के विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और संस्कार को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं एवं विद्यार्थियों को “नशा मुक्त छिंदवाड़ा” का संकल्प शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने जीवन में नशा न करने का संकल्प लिया एवं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली।

इस अवसर पर सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं संकल्प प्रवक्ता डॉ डी एस चौरे, नितिन गडकरी, मुकेश दीक्षित,डॉ. ओ.पी. विश्वकर्मा, श्रीमती उर्मिला सिंह,श्रीमती मंजू डेहरिया,इमरत चक्रवर्ती ,संकेत पांडे सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आभार सचिव संदीप अग्निहोत्री ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ डी एस चौरे ने किया।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा