Home CITY NEWS युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने छिंदवाड़ा में किया विरोध प्रदर्शन

युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने छिंदवाड़ा में किया विरोध प्रदर्शन

युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने छिंदवाड़ा में किया विरोध प्रदर्शन
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ आज छिंदवाड़ा में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ छिंदवाड़ा मे प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग उठाई।

छिंदवाड़ा में एनएसयूआई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाब देने में विफल रही। उन्होंने छात्र आंदोलनों पर लाठीचार्ज की भी आलोचना करते हुए इसे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास बताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा