Home CITY NEWS जनपद के आदेशों को ठेंगा, तिवड़ा कामथ में घटिया सीसी सड़क

जनपद के आदेशों को ठेंगा, तिवड़ा कामथ में घटिया सीसी सड़क

जनपद के आदेशों को ठेंगा, तिवड़ा कामथ में घटिया सीसी सड़क

विरोध पर सचिव ने दी धमकी, एसडीओ बोले- जांच कर कार्रवाई होगी

मोहखेड़ दबंग इंडिया/छिंदवाड़ा। जनपद पंचायत मोहखेड़ के ग्राम तिवड़ा कामथ में बन रही सीसी सड़क में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव की मिलीभगत से तकनीकी निर्देशों को ताक पर रखकर घटिया निर्माण कराया जा रहा है।

विरोध करने पर सचिव ने कहा- “जो करना है कर लो, सड़क ऐसे ही बनेगी।”

जनपद ने निर्देश दिए थे कि बेस में जीएसबी-मुरुम डालकर रोलर से कॉम्पेक्शन हो, 125 माइक्रोन पॉलीथीन शीट बिछे, स्टोन डस्ट प्रतिबंधित रहे, वाइब्रेटर का उपयोग हो, 4.5 मीटर पर एक्सपेंशन जॉइंट और 21 दिन तराई हो। मौके पर इन सभी नियमों की अनदेखी हो रही है। बेस में जीएसबी की जगह पत्थर-मिट्टी भरी गई है और मोटाई भी मानक से कम है।

सरपंच का कहना- सड़क सही बन रही है, कुछ ग्रामीणों को पसंद नहीं आ रही इसलिए शिकायत कर रहे हैं।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा