Home CITY NEWS पंचायत रोजगार सहायक से मारपीट, चांद थाने में FIR

पंचायत रोजगार सहायक से मारपीट, चांद थाने में FIR

पंचायत रोजगार सहायक से मारपीट, चांद थाने में FIR
छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गोदरा का है पूरा मामला

*छिंदवाड़ा दबंग इंडिया।छिंदवाड़ा ग्राम पंचायत गोंदरा के रोजगार सहायक के साथ गांव के ही युवक ने आवास स्वीकृत न करने की बात पर मारपीट कर दी।

पीड़ित ने बताया कि 26 अक्टूबर को वह राजना से गोंदरा लौट रहा था। धनलाल के मकान के सामने रघुनाथ मिला और घर चलकर मकान देखने को कहा। मना करने पर गाली-गलौज कर चप्पल से सिर पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। दीपक आरगुले ने बीच-बचाव किया।

चांद थाने में BNS की धारा 296(b), 115(2), 133 और 351(3) के तहत FIR दर्ज।
घटना की जांच में जुटी पुलिस।

घटना के बाद सचिव संगठन और रोजगार सहायक संगठन ने थाने पहुंचकर शिकायत की और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो छिंदवाड़ा में आंदोलन करेंगे।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा