Home CITY NEWS जमुनिया में जनविश्वास शिविर बेनकाब: 957 दिन से फाइलों में कैद फरियाद,

जमुनिया में जनविश्वास शिविर बेनकाब: 957 दिन से फाइलों में कैद फरियाद,

*जमुनिया में जनविश्वास शिविर बेनकाब: 957 दिन से फाइलों में कैद फरियाद,

कलेक्टर ने लगाई अफसरों को फटकार, वेयरहाउस से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक औचक निरीक्षण

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया । छिंदवाड़ा में आज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत ग्राम जमुनिया में आयोजित समाधान शिविर में दावों की पोल खुल गई। शिविर में कलेक्टर हरेंद्र नारायण और सांसद विवेक बंटी साहू खुद मौजूद रहे, फिर भी शिकायतों का अंबार यह बताने के लिए काफी था कि फरियादी सालों से कैसे सिस्टम में उलझे हैं।

शिविर शुरू होते ही ग्रामीणों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी:

सबसे चौंकाने वाले मामले –
957 दिन से लंबित – PHE विभाग में गरीब दास का स्थापना प्रकरण, आज तक फाइल नहीं हिली।
जिंदा को मृत घोषित – नितिन यादव को समग्र ID में मृत बता दिया गया, 59 दिन से खुद के जिंदा होने का प्रमाण लेकर घूम रहे हैं।
402 दिन से पेंशन नहीं – बुजुर्ग सुनीला पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं।
612 दिन से आयुष्मान अटका – नाजमीन को योजना का लाभ नहीं मिला।
अस्पताल में न बेड, न मशीन – बोधराज ने बताया सरकारी अस्पताल में उपकरण खराब पड़े हैं।

कलेक्टर ने शिविर के बाद ग्राम में बने वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, नर्सरी, CWC वेयरहाउस और निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित और लापरवाह कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और सीएम हेल्पलाइन के कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया।
शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी और जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित थे

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा
कन्हैया विश्वकर्मा