केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ छात्र–छात्राएं का आंदोलन छिंदवाड़ा
कलेक्ट्रेट कार्यालय गेट पर बैठे छात्राएं
कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सोपे ज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा में आज धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आंदोलन
यह है प्रमुख मांग
विषयः NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं, विद्यार्थियों की आत्महत्याओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों की जबाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के संबंध में।
छिंदवाड़ा जिले के छात्र-छात्राएँ एवं जागरूक नागरिक, आपके माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का ध्यान देश की गंभीर होती शिक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में NEET सहित अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की घटनाओं ने करोड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अनिश्चित बना दिया है। लाखों छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएँ उनकी मेहनत और विश्वांस दोनों को तोड़ देती हैं।
इन घटनाओं से उत्पन्न मानसिक तनाब, निराशा और असुरक्षा के कारण अनेक विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसा अत्यंत दुखद कदम उठाया।
हम मानते हैं कि ऐसी प्रत्येक घटना केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता है, जिसकी जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही इन गंभीर विफलताओं की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
अतः हम निम्नलिखित मांगें करते हैं-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।
पेपर लीक में शामिल सभी माफियाओं, अधिकारियों एवं अन्य दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कर शीघ्र दंड सुनिद्धित किया जाए।
पेपर लीक एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के कारण जिन विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है, उन सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मोदार व्यक्तियों एवं संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाए।
भविष्य में पेपर लीक रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदशी, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जाए।
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, शिकायत निवारण एवं परीक्षा सुरक्षा के लिए प्रभावी राष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित की जाए।
महोदय, यह ज्ञापन किसी राजनीतिक दल या विचारधारा के समर्थन अथवा विरोध में नहीं है। यह देश के विद्यार्थियों के भविष्या, न्याय और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारे इस ज्ञापन को भारत सरकार एवं संबंधित मंत्रालय तक तत्काल प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।
भवदीय, समस्त छात्र-छात्राएँ एवं जागरूक नागरिक जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश दिनांक: 20/07/2026 स्थानः कलेक्टर कार्यालय, छिंदवाड़ाआज
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










