छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर बीती रात भीषण सड़क हादसा, हुआ था।
जिसमें 10 लोगों की मौत, 39 अधिक लोग घायल हुए थे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया ब्रेकिंग न्यूज़
छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर बुधवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था।
बस में सवार सभी यात्री मोहखेड़ ब्लॉक के करेर पंचायत के निवासी थे।
भीषण दुर्घटना में मौके पर ही 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चे सहित कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी थी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक के परिजनों से चर्चा की।
घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया था।
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह देर रात सीधे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा
पहुंचे थे।
प्रभारी मंत्री सिंह ने जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का भी जायजा लिया।
दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










