Home CITY NEWS मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे।

मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा /
छिंदवाड़ा
अटल सुशासन के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में “अटल सुशासन भवन” के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे।

इस दौरान मंत्री पटेल ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुण्डीपुरा थाना के पास, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा पहुंचकर “अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) छिंदवाड़ा” का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ,, जि.पं.अ. संजय पुनहार , महापौर विक्रम अहके , ज.अ. श्रीमती संगीता तिरगाम , जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती अश्विनी रघुवंशी , जिला महामंत्री विजय पांडे एवं कमलेश उइके , अनिल राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों कार्यक्रम में उपस्थित थे।

एक दिवसीय
दौरे पर मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री पहलाद पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे।
दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा