Home CITY NEWS मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 21 मार्च को आयेंगे छिंदवाड़ा, विभिन्न कार्यक्रमों में...

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 21 मार्च को आयेंगे छिंदवाड़ा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा/ छिंदवाड़ा प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 21 मार्च 2026 को छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री पटेल दोपहर 2 बजे कुण्डीपुरा थाना के पास, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे “अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) छिंदवाड़ा” का भूमि पूजन करेंगे।

इसके बाद वे शाम 4 बजे जनपद पंचायत बिछुआ पहुंचेंगे, जहां वार्ड क्रमांक-12, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास “अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) बिछुआ” का भूमि पूजन करेंगे।
इसके पश्चात मंत्री पटेल शाम 6 बजे जनपद पंचायत चौरई पहुंचेंगे, जहां वार्ड क्रमांक-15, लक्खा पिपरिया में “अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) चौरई” का भूमि पूजन करेंगे।

मंत्री पटेल जनपद पंचायत चौरई से प्रस्थान कर शाम 7 बजे रामेश्वरम धाम, सिहोरामाल पहुंचेंगे, जहां वे “सहस्त्र चंडी महायज्ञ कार्यक्रम” में शामिल होंगे।

इसके बाद वे शाम 7:45 बजे सिहोरामाल से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा