Home CITY NEWS भक्ति और आस्था का संगम: जामसावली से कपूरदा माता मंदिर तक 108...

भक्ति और आस्था का संगम: जामसावली से कपूरदा माता मंदिर तक 108 किमी की विशाल चुनरी पदयात्रा

चैत्र नवरात्र में 9 दिवसीय पदयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा पांढुर्णा।

चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर माँ भगवती की असीम कृपा से किसानों के कल्याण एवं आमजन की सुख-समृद्धि हेतु भव्य एवं दिव्य ‘विशाल चुनरी पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह 9 दिवसीय पदयात्रा 19 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक चलेगी।

यह आयोजन संदीप श्रीराम सिंह रघुवंशी एवं चुनरी पदयात्रा समिति द्वारा किया जा रहा है।

भगवान श्रीराम की कृपा एवं साधु-संतों के आशीर्वाद से आयोजित इस यात्रा को पूज्य संत श्री 10008 कनकबिहारीदास महाराज (कनकधाम), संत विवेक जी महाराज (राजना), वासुदेवानंद जी महाराज, वैभव अलोनी महाराज (बिछुआ), अजय रामदास जी सहित जामसावली मंदिर समिति का मार्गदर्शन प्राप्त है।

इस धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी, जिनमें प्रभारी मंत्री पांढुर्णा प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री छिंदवाड़ा राकेश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा प्रवक्ता अजय धवले, महापौर विक्रम अहके, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, चौधरी चंद्रभान सिंह, दीपक सक्सेना, विधायक विजय चौरे (सौसर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यात्रा का प्रारंभ एवं समापन

यह पदयात्रा पांढुर्णा जिले के प्रसिद्ध जामसावली हनुमान मंदिर (सौसर) से प्रारंभ होकर छिंदवाड़ा जिले के चौरई स्थित षष्ठी माता मंदिर, कपूरदा में चुनरी अर्पण के साथ संपन्न होगी। लगभग 108 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु एवं मातृशक्ति भाग लेंगे।

यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम

19 मार्च (प्रथम दिवस): जामसावली बजाज जोड़ लोधीखेड़ा सापर रंगारी (विश्राम)

20 मार्च (द्वितीय दिवस): सापर रंगारी → मांगुरली → मुंगनापार धनेगांव

21 मार्च (तृतीय दिवस): धनेगांव → पलाशपानी → देवरी खमारपानी

22 मार्च (चतुर्थ दिवस): खमारपानी डोंगरगांव सामरवोह बिछुआ

23 मार्च (पंचम दिवस): बिछुआ जमुनिया किशनपुर गुमगांव खापा चांद

24 मार्च (षष्ठम दिवस): चांद चंदनगांव बादगांव पौनिया → खाती पिपरिया

25 मार्च (सप्तम दिवस): खाती पिपरिया सिंगोड़ी कालापाठा लोनीकला (श्री रामजानकी मंदिर, कनकधाम)

26 मार्च (अष्टम दिवस): लोनीकला चौरई डुंगरिया कपूरदा माता मंदिर (समापन)

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम, जलपान एवं स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई है।

समिति की अपील

आयोजक संदीप श्रीराम सिंह रघुवंशी एवं समस्त चुनरी पदयात्रा समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है।
कि वे इस भव्य एवं पवित्र आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।

“यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। आइए, हम सभी माँ के चरणों में शीश नवाकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें।”

चुनरी पदयात्रा समिति, चौरई विधानसभा, जिला छिंदवाड़ा

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा