Home CITY NEWS कल्याणी विश्वकर्मा सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन

कल्याणी विश्वकर्मा सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /
छिंदवाड़ा सांसद कार्यालय, छिंदवाड़ा में संसदीय क्षेत्र सौसर की प्रतिभाशाली बेटी कल्याणी विश्वकर्मा से मुलाकात कर उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कल्याणी ने 5वीं सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए।

अंडर-21 (68 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक तथा सीनियर (68 किग्रा) वर्ग में दो कांस्य पदक अर्जित कर जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

हमें गर्व है कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी दक्षिण एशियाई, एशियाई एवं राष्ट्रमंडल कराटे चैंपियनशिप के लिए सीधे हुआ है।

इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

दबंग इंडिया परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं

दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा